PTV BHARAT 22 AUGUST 2026 – रायपुर : राखी से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन की राशि, रवाना परवीन ने ‘विष्णु भैया’ का किया आभार – महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह मिलने वाली 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता घरेलू जरूरतों के लिए सहारा बन रही है। कोरिया जिले के खरवत चेरवापारा निवासी श्रीमती रवाना परवीन भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।
रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से बढ़ी खुशी
रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक खाते में योजना की एक हजार रुपये की राशि पहुंची। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि त्योहार से पहले मिली यह राशि राखी और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मददगार होगी।
रवाना परवीन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए यह नियमित आर्थिक सहयोग छोटे-बड़े घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद करता है और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर महसूस कराता है।
महतारी वंदन से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहारा
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व के अवसर पर समय पर राशि मिलने से उनकी खुशी और बढ़ गई है। उनके अनुसार, महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का काम कर रही है और अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद कर रही है।

