श्रमिकों के परिश्रम से गढ़ रहा विकसित छत्तीसगढ़, सरकार ने दी बड़ी सौगात -पुरन्दर मिश्रा

PTV BHARAT 18 SEPTMBER 2026 रायपुर, 17 सितम्बर 2026। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी भी शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने प्रदेश के श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और पसीने से समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार श्रमिकों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री साय ने श्रमिक हित में तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए शहरों में सर्वसुविधायुक्त आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र, पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-बाइक सहायता योजना प्रारंभ करने तथा असंगठित क्षेत्र के रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा खरीदी हेतु सहायता राशि ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख करने की घोषणा की।महासम्मेलन में विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत 1.43 लाख से अधिक श्रमिकों के बैंक खातों में ₹51.32 करोड़ से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। वहीं 100 श्रमिक दीदियों को ई-रिक्शा की चाबी प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रमिक परिवार की प्रतिभावान बेटी मनिंदर कौर को लैपटॉप एवं ₹1.75 लाख का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की।रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि श्रमिक हमारे विकास की आधारशिला हैं। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आयोजित यह महासम्मेलन श्रम के सम्मान, श्रमिकों के सशक्तीकरण और उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के नए अवसर उपलब्ध करा रही है।पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा संकल्प अभियान सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने उपस्थित श्रमिक भाई-बहनों एवं प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *