मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : सेवा सेतु ने आसान की राह, रोहित को घर बैठे आवेदन से समय पर मिला अस्थायी फटाका लाइसेंस

PTV BHARAT 30 SEPTEMBER 2026 – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : सेवा सेतु ने आसान की राह, रोहित को घर बैठे आवेदन से समय पर मिला अस्थायी फटाका लाइसेंस – शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन से लेकर लाभ मिलने तक की प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से आसान हो रही है। सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों को विभिन्न सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन की सुविधा दे रहा है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम मचंदूर निवासी रोहित कुमार साहू ने इसी सुविधा के माध्यम से अस्थायी फटाका लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें समय पर लाइसेंस प्राप्त हो गया।

घर बैठे किया आवेदन, समय और श्रम की बचत – रोहित कुमार साहू को अस्थायी फटाका लाइसेंस की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवश्यक जानकारी और दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत किए। संबंधित विभाग ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन का निराकरण करते हुए कम समय में अस्थायी फटाका लाइसेंस जारी कर दिया।

रोहित कुमार साहू ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा के कारण आवेदन के लिए बार-बार कार्यालय आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई। आवेदन प्रक्रिया सरल रही और आवश्यक लाइसेंस भी समय पर मिल गया।

घर बैठे मिल रही शासकीय सेवाओं तक पहुंच – सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आवेदन प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित होने के साथ नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिल रही है।

रोहित कुमार साहू ने समय पर अस्थायी फटाका लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने की पहल नागरिकों के लिए उपयोगी है। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *