नशामुक्त समाज के संकल्प को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी नई ऊर्जा

PTV BHARAT 30 SEPTMBER 2026 रायपुर, 30 सितंबर 2026। नशे के खिलाफ जनजागरण और स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ रायपुर में चल रहे नशामुक्ति जनजागरण अभियान के छठवें दिवस का आयोजन विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 28वें नशामुक्ति अभियान में छत्तीसगढ़ के माननीय श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने देवेंद्र नगर चौक से सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) तक पदयात्रा कर आमजन को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा की शुरुआत गुरुगोबिंद सिंह चौक (फाफाडीह चौक) से हुई। यहां से पदयात्रा नमस्ते चौक होते हुए देवेंद्र नगर चौक पहुंची। देवेंद्र नगर चौक पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मुख्यमंत्री श्री साय का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने विधायक पुरन्दर मिश्रा जी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया। पदयात्रा देवेंद्र नगर चौक से आगे बढ़ते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पदयात्रा के दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से अभियान को व्यापक जनसमर्थन और नई ऊर्जा मिली।उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर उन्हें स्वस्थ, संस्कारवान और सकारात्मक दिशा देना आज समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने नशामुक्ति अभियान के सामाजिक महत्व का उल्लेख करते हुए विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के लंबे जनजागरण प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल विधायक बनने के बाद शुरू नहीं हुआ, बल्कि श्री पुरन्दर मिश्रा जी लंबे समय से नशामुक्ति के लिए निरंतर जनजागरण करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *