रायपुर : बस्तर की नई सुबह : देवगांव पोर्टा केबिन के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई ‘नमो सेवा’ की अलख

PTV BHARAT 06 OCTOBER 2026 – रायपुर : बस्तर की नई सुबह : देवगांव पोर्टा केबिन के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई ‘नमो सेवा’ की अलख – नारायणपुर जिले के देवगांव स्थित पीएम श्री पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय में “नमो सेवा अनकही कहानियां” अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और शिक्षा, शांति व विकास का संदेश दिया। अबुझमाड़ अंचल के इन बच्चों की प्रस्तुति ने पूरे परिसर को तालियों से गूंजा दिया। विद्यार्थियों ने नारायणपुर को नक्सलमुक्त, शिक्षित और स्वावलंबी बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

योजनाओं को सरल भाषा में किया प्रस्तुत – विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन के लिए सरल और बोधगम्य तरीके से प्रस्तुत किया। स्वच्छ भारत अभियान से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और पीएम-सूर्य घर योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया गया।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर जोर – नाटक में आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के जरिए स्वास्थ्य सुविधा तथा सामाजिक सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।

आवास और रोजगार सशक्तिकरण का संदेश – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान और पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे स्ट्रीट वेंडर्स तथा स्थानीय व्यवसायियों को सशक्त बनाने की जानकारी दी गई।

शिक्षा और शांति से बदलाव का संदेश – विद्यार्थियों ने प्रस्तुति के माध्यम से शांति, जनभागीदारी, शिक्षा और विकास का संदेश दिया। नाटक में जिले को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में शिक्षा, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं की भूमिका को सामने रखा गया।

“नमो सेवा अनकही कहानियां” अभियान के इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर वे सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *