रायपुर : सरगुजा ओलंपिक 2026 : मैनपाट में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

PTV BHARAT 06 OCTOBER 2026 – रायपुर : सरगुजा ओलंपिक 2026 : मैनपाट में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम – सरगुजा ओलंपिक 2026 के तहत मैनपाट विकासखंड के स्टेडियम ग्राउंड नर्मदापुर में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। मैनपाट के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला।

विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर – प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद और ऊंची कूद के साथ फुटबॉल एवं कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह – सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ नियमित अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत मैनपाट अध्यक्ष संतोषी पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *