कोरबा : संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, 30.96 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

PTV BHARAT 12 OCTOBER 2026 – कोरबा : संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, 30.96 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति

कोरबा जिला मुख्यालय की बहुप्रतीक्षित संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज परियोजना का शुभारंभ शनिवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कोरबा नगर और जिले में बड़े प्रोजेक्ट के साथ छोटे विकास कार्यों को भी अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

आवागमन होगा सुगम, रेलवे स्टेशन तक मिलेगा बेहतर संपर्क

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि वायशेप अंडरब्रिज एक ओर कोतवाली क्षेत्र को जोड़ेगा, वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की ओर सड़क संपर्क को बेहतर बनाएगा। इससे लोगों का आवागमन सुगम होगा।

उल्लेखनीय है कि कोरबा शहर के संजय नगर रेलवे फाटक पर यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की आवाजाही के कारण फाटक बार-बार बंद होता था। इससे वहां से गुजरने वाले यात्रियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

लोगों की इस समस्या के स्थायी समाधान और रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद से वायशेप अंडरब्रिज निर्माण के लिए 30 करोड़ 96 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *