PTV BHARAT 2 NOVEMBER 2026 – रायपुर : ओड़गी के खालबहारा में 1.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी
सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खालबहारा में सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए खालबहारा मेन रोड से पंचायत भवन तक 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का पुल-पुलियों सहित निर्माण स्वीकृत किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए 1 करोड़ 65 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस कार्य के पूरा होने से ग्रामीणों को पंचायत भवन तक पहुंचने में सुविधा होगी। पंचायत भवन स्थानीय बैठकों और विभिन्न शासकीय कार्यों का प्रमुख केंद्र है। मार्ग में पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र का सड़क संपर्क बेहतर होगा।
निर्माण कार्य शुरू करने से पहले तकनीकी स्वीकृति, निविदा सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। कार्य शासकीय भूमि पर और स्वीकृत बजट की सीमा के भीतर कराया जाएगा।

