PTV BHARAT 4 NOVEMBER 2026 – मुंगेली : महतारी वंदन योजना से नीतू सिंह राजपूत को मिल रहा आर्थिक संबल
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्राप्त कर रही हैं। यह राशि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है।
नगर पंचायत बरेला निवासी नीतू सिंह राजपूत भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सीधे प्राप्त होती है। इससे घर बैठे आर्थिक सहायता मिल जाती है और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है।
नीतू सिंह राजपूत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माताओं और बहनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस योजना का संचालन किया है। प्रतिमाह मिलने वाली यह राशि महिलाओं के लिए अच्छा आर्थिक सहारा है। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में पहले से अधिक सहज महसूस कर रही हैं।
नीतू सिंह राजपूत ने महतारी वंदन योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

