नारायणपुर : छोटेडोंगर सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से तीन नवविवाहित जोड़ों को मिले विवाह प्रमाण पत्र

PTV BHARAT 5 NOVEMBER 2026 – नारायणपुर : छोटेडोंगर सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से तीन नवविवाहित जोड़ों को मिले विवाह प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में नारायणपुर जिले के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में निवासरत लोगों तक शासकीय सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में तीन नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

तीन जोड़ों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

इस अवसर पर ग्राम पंचायत छोटेडोंगर के उपसरपंच संतोष बैठरू और ग्राम पटेल दीपक बेलसरिया ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले जोड़ों में गुलसा मांझी एवं युधिष्ठिर मांझी, जयंती बेलसरिया एवं वासुदेव बेलसरिया तथा यशोधरा मांझी एवं जयसिंह मांझी शामिल हैं। सभी जोड़ों को उनके सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

गांव के नजदीक मिल रहीं शासकीय सेवाएं

उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके नजदीकी क्षेत्र में ही आवश्यक दस्तावेजों और विभिन्न शासकीय सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूरस्थ शासकीय कार्यालयों तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध हों और वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *