PTV BHARAT – नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है। अब ये कारनामा प्रभास की सालार कर रही है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सालार के बिजनेस की रफ्तार भारत में थोड़ी धीमी है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिलीज के 20 दिनों में फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 750 करोड़ की ओर भाग रही है। वहीं, फिल्म डंकी का ओवरसीज कलेक्शन लगभग 452 करोड़ है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने सालार के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट शेयर की है। उन्होंने अपडेट दी कि फिल्म ने बुधवार को 705.59 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया। वहीं, अब 750 करोड़ की ओर बढ़ रही है।
विदेश में बजा ‘सालार’ का डंका, 700 करोड़ के पार कलेक्शन
