अमेरिका-भारत के बीच मिनी ट्रेड डील पर होगी वार्ता

PTV BHARAT 15 FEB 2025   नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संयुक्त बयान में दोनों देशों के बीच व्यापार को वर्ष 2030 तक 500 अरब डॉलर तक ले जाने की घोषणा की गई है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दोनों देश इस साल द्विपक्षीय व्यापार समझौता करेंगे। यानी कि अगले पांच साल में दोनों देशों के व्यापार में 310 अरब डॉलर का इजाफा होगा क्योंकि अभी वस्तु व सेवा को मिलाकर दोनों देशों के बीच 190 अरब डॉलर का व्यापार होता है। इनमें भारत का कुल निर्यात 120 अरब डॉलर का है। इससे पहले ट्रंप के पहले कार्यकाल में भारत व अमेरिका के बीच मिनी ट्रेड डील की शुरुआत की गई थी और काफी हद दोनों देशों के बीच इस डील को लेकर सहमति भी बन गई थी, लेकिन ट्रंप के चुनाव हार जाने के बाद यह डील ठंडे बस्ते में चला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *