IT कंपनी ने कुत्ते को बना दिया कंपनी का CHO

PTV BHARAT 30 MAY 2025  नई दिल्ली। हैदराबाद के एक रॉबॉट‍िक्‍स स्‍टार्टअप से जुड़ी हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आजकल कंपनियों से जुड़ी टॉक्सिक माहौल की खबरें खूब सामने आती है। इस बीच एक स्‍टार्टअप ने अपने ऑफिस में खुशनुमा माहौल बनाने के लिए एक फैसला लिया है। हैदराबाद स्थित रॉबॉट‍िक्‍स स्टार्टअप ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहा। हैदराबाद स्थित रोबोटिक्स स्टार्टअप ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहा है, अपनी तकनीक के लिए नहीं। बल्कि ऑफिस में हुई एक नई भर्ती को लेकर। बता दें कि डेनवर नामक एक गोल्डन रिट्रीवर को कंपनी का चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर (CHO) नियुक्त किया गया है।Harvesting Robotics नाम की कंपनी के को- फाउंडर राहुल अरेपाका ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए अपने नए टीम के सदस्य के बारे में जानकारी दी। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, सभी इस डॉग से काफी खुश हुए।राहुल अरेपाका ने अपने पोस्ट में लिखा, हमारे सबसे नए कर्मचारी डेनवर को चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है। आगे कहा गया, वह कुछ बोलता नहीं, उसे कोई परवाह नहीं, बस आता है और लोगों का दिल जीत लेता है और पूरे ऑफिस में एक सकारात्मक एनर्जी बनाए रहता है।इस पोस्ट पर 12,000 से ज्यादा लाइक और कई लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं, जिनमें से कई ने स्टार्टअप की  और डेनवर के इस व्यवहार की प्रशंसा की है। अरेपाका ने कहा, ‘अब हमारा ऑफिस पेट- फ्रेंडली हो चुका है। डेनवर को ऑफिस में लाना सबसे अच्छा निर्णय है। उन्होंने आगे कहा कि डेनवर को ‘कंपनी में सबसे अच्छी सुविधाएं प्राप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *