PTV BHARAT 07 MAY 2026 एजेंसी – नई दिल्ली। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़े खुलासे किए। जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर बड़ी कार्रवाई की थी।अधिकारियों के मुताबिक यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर इस अभियान की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह अभियान अंत नहीं, बल्कि सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई पूरी जिम्मेदारी, पेशेवर तरीके और देश की संप्रभुता व नागरिकों की सुरक्षा के प्रति मजबूत संकल्प के साथ आगे भी जारी रखेगा।
ऑपरेशन सिंदूर यह अंत नहीं, बल्कि सिर्फ शुरुआत-लेफ्टिनेंट जनरल
