तमिलनाडु के गवर्नर ने नहीं स्वीकारा विजय का दावा

PTV BHARAT 07 MAY 2026 एजेंसी – नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता विजय की तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद अगली सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।टीवीके ने 234 सीटों में से 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया, लेकिन बहुमत के आंकड़े 118 से 10 सीटें कम होने के चलते पार्टी गठबंधन की तलाश में जुटी हुई है। टीवीके के पास बहुमत नहीं है। उन्हें अपना बहुमत साबित करना होगा। अगर वे बहुमत साबित कर देते हैं, तो राज्यपाल संवैधानिक रूप से इसे स्वीकार करेंगे। राजभवन या राज्यपाल के बीच कोई भ्रम नहीं है।’उन्होंने विजय पर दबाव बनाने के आरोपों को भी खारिज किया। थिरुपति ने कहा, ‘यह एक लोकतांत्रिक देश है। चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होते हैं। टीवीके के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं। कोई किसी पर दबाव नहीं डाल सकता। ये सब राजनीतिक बयानबाजी है। संविधान के अनुसार जो सही होगा, वही होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *