केसरी फिल्म के विलेन राकेश ने कहा धुरंदर के बाद बदल रहा है बाॅलीवुड

PTV BHARAT 07 MAY 2026 रायपुर, राकेश चतुर्वेदी “ओम” मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम जिन्होंने अछय कुमार अभिनीत फिल्म केसरी में मुख्य खलनायक सैदुल्लाह खान की भूमिका में तहलका मचा दिया था केसरी फिल्म के अंत मे अछय कुमार (ईश्वर सिंह) का वो बेहतरीन डायलॉग चल झूठा बोलकर खंजर से सैदुल्लाह खान (राकेश) के गर्दन में मारना इस दृश्य ने खूब तालियां बटोरी थी मशहूर अभिनेता नशीरुद्दीन शाह को अपना आदर्श मानने वाले राकेश चतुर्वेदी ने फिल्म केसरी के बाद मुड़कर नहीं देखा महिलाओं की सेनेटरी पेड पर आधारित अछय कुमार कुमार की बहुचर्चित फिल्म पेडमेन, अपूर्वा, धुर्त, सरदार द गेम चेंजर, द लेडी किलर सहित बहुत सी वेब सीरीज में काम किया इस दौरान वर्तमान में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री छालीवुड की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए राकेश चतुर्वेदी जी जी एम प्रोडक्शन की पारिवारिक फिल्म ‘चंदन में निर्माता गुड्डु त्रिपाठी व निर्देशक गुरमीत गुरदत्ता के साथ टेक्निकल डायरेक्टर के रूप में भी नजर आएंगे”गुड्डु” की बिटिया के वैवाहिक कार्यक्रम में वी आई पी रोड स्थित ग्रैंड परम्परा में आए इस दौरान उन्होंने रायपुर के पत्रकार बन्धुओं से मुलाकात कर खुशी जाहिर की उनके साथ गुड्डु त्रिपाठी, गुरमीत गुरदत्ता, सुनील जग्गी, संतोष शुक्ला मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *