मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर आज IGoM की 5वीं बैठक

PTV BHARAT 11 MAY 2026 एजेंसी -नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर सतर्क नजर रखे हुए है।मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर सोमवार को IGoM की 5वीं बैठक हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में सराहनीय काम कर रही है। मैं लोगों से शांत रहने का आग्रह करता हूं क्योंकि सरकार आपूर्ति में किसी भी कमी या रुकावट को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *