रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

PTV BHARAT 2 AUGUST 2026 रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प – भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय संबोधन के सीधा प्रसारण से हुई, जिसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान केवल नशामुक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, अपने परिवार और समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही देश के भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।

कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से स्वयं जागरूक बनने और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत और उपसभापति हरमंदिर सिंह टिन्नी ने भी युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, समाज में जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *