रायपुर : पीएम किसान सम्मान निधि बनी खेती-किसानी का मजबूत सहारा

PTV BHARAT 3 AUGUST 2026 रायपुर : पीएम किसान सम्मान निधि बनी खेती-किसानी का मजबूत सहारा – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है, जिससे खेती से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।

मुंगेली जिले के ग्राम सुरेठा निवासी किसान जीवन पटेल ने बताया कि खेती के दौरान बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री की खरीद के लिए समय-समय पर धन की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली सहायता राशि किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक चार माह में मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त खेती-किसानी के छोटे लेकिन जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहायक होती है। इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलता है और कृषि कार्यों को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाने में सुविधा होती है।

जीवन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी किसान हितैषी योजनाओं से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए भरोसे का आधार बन गई है और खेती को अधिक सुचारु ढंग से संचालित करने में मदद कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में संचालित ऐसी योजनाएं खेती को मजबूत बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *