रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

PTV BHARAT 17 AUGUST 2026 – कोरबा : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात – प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा नगर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 31 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृत कार्यों के तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित आवश्यक मूलभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से वार्डों एवं मोहल्लों में आवागमन सुगम होने के साथ बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

मंत्री देवांगन द्वारा कोरबा शहर के बड़े विकास कार्यों के साथ-साथ वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएमएफ मद से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में 15वें वित्त मद से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में अधोसंरचना के 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल से संबंधित 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

मंत्री देवांगन ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएं, ताकि नागरिकों को इन विकास कार्यों का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

इन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

वार्ड क्रमांक 05 में लवली केयर स्कूल से काली मंदिर चौक तक एवं संजय जायसवाल के घर के सामने नाला निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 11 के संजय नगर में फल वाला मिश्रा जी के घर से टावर तक सीसी रोड एवं ढक्कन नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 08 के मोती सागर पारा गायत्री विहार बस्ती में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक 09 में वायरलेस ऑफिस से सुशील दास, बिर्जेश एवं कुलदीप यादव गली में सीसी रोड पर नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 10 में इमली डुग्गू मनबोध टांडे के घर से राहुल शुक्ला के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 12 की नई बस्ती में रानी धनराज कुमार विश्वास केंद्र से साजन अग्रवाल के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हैं।

वार्ड क्रमांक 07 के मांझी मोहल्ला में जरीफ अहमद के घर से अजलू के घर तक तथा शिव मंदिर से अजय सहिस के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 19.50 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 14 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 15 में झरनापारा से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

वार्ड क्रमांक 03 के डीएम रोड तुलसी मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण के लिए 12 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस अंतर्गत झोपड़ी पारा राम मंदिर गली एवं मंच गली में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस झोपड़ी पारा सामुदायिक भवन से साइफन तक नाला निर्माण के लिए 25 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में सराईपारा बस्ती सहित अन्य स्थानों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 30 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 17 ढोढ़ीपारा भैसखटाल में विभिन्न मार्गों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

वार्ड क्रमांक 03 के तुलसी नगर में हनुमान मंदिर से मदरसा होते हुए चौहान मोहल्ला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 65 भेरोताल प्रेम नगर में विभिन्न मार्गों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 53 गोपालपुर में मेन रोड से राजकुमार सोनिकर के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

वार्ड क्रमांक 54 में पाइपलाइन सिदार निवास से युगल किशोर के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 30 लाख रुपये और सेमी पाली हाउसिंग बोर्ड में अंडरग्राउंड नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 49 राजीव नगर में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 67 में बलगी रामायण केवट के घर से शासकीय मिडिल स्कूल बलगीखार तक सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

वार्ड क्रमांक 42 बालको देहानपारा में शिव मंदिर से राजरखन द्विवेदी के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 43 बालको आजाद नगर में सीसी रोड, कलवर्ट एवं नाली निर्माण के लिए 30 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 47 रुमगड़ा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक 39 बालको में निखिल मित्तल के घर से रोहित के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 40 बालको पाड़ीमार में इंदिरा मार्केट मेनरोड से शिव चंद्रा के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 36 रामपुर के सतनाम नगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 20 पत्थर्रीपारा में विभिन्न मार्गों पर सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक 24 खपराभठा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा रुद्रनगर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 64 इमली छापर मोदी मोहल्ला में नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *