रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे राज्य स्तरीय एनएसएस स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि –

PTV BHARAT 23 SEPTEMBER 2026 – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे राज्य स्तरीय एनएसएस स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि – छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ द्वारा 24 सितंबर 2026, गुरुवार को राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर में होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास विभाग के मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे।

कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय-भोपाल के उप-कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती सहित राज्यभर से एनएसएस स्वयंसेवक और अधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *