बाल कलाकार वेदीका सोनी ने भरतनाट्यम से बिखेरी प्रतिभाचक्रधर समारोह के मंच पर 9वीं संध्या में दर्शकों ने कलाकारों को लिया हाथों हाथ

PTV BHARAT 23 SEPTMBER 2026 रायपुर 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर महोत्सव के मंच पर नन्हीं बाल कलाकार वेदीका सोनी ने अपने मनोहारी भरतनाट्यम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। महज 8 वर्ष की उम्र में वेदीका ने अपनी नृत्य प्रतिभा, भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से शास्त्रीय नृत्य के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया।कक्षा 4 की छात्रा वेदीका ने 6 वर्ष की आयु में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। पिछले दो वर्षों से वे निरंतर अभ्यास और गुरुजनों के मार्गदर्शन में इस शास्त्रीय नृत्य शैली की बारीकियां सीख रही हैं। उन्हें गुरु कृपा वंजारी के मार्गदर्शन तथा डॉ. रतीश बाबू के सान्निध्य में प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है।कम उम्र में ही वेदीका ने देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन प्रतियोगिता, कलावंत, प्रणवम् महोत्सव, देश राग, नटरंग सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में सहभागिता कर अपनी कला का प्रदर्शन किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *