रायपुर : राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी कुलेश्वरी का सहारा

PTV BHARAT 29 SEPTEMBER 2026 – रायपुर : राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी कुलेश्वरी का सहारा – जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोड़कर आर्थिक संबल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम बोरई निवासी श्रीमती कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ मिला। योजना के तहत मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता कठिन समय में उनके परिवार के लिए सहारा बनी।

पति के निधन के बाद परिवार पर आया आर्थिक संकट – श्रीमती कुलेश्वरी साहू के पति देवसिंह साहू का 18 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य के निधन के बाद आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पंचायत की पहल से मिला योजना का लाभ – ग्राम पंचायत बोरई ने श्रीमती साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की जानकारी दी। पंचायत सचिव ने वर्ष 2002-03 की बीपीएल सर्वे सूची में परिवार का नाम दर्ज होने की पुष्टि की। इसके बाद आवश्यक आवेदन और औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीमती कुलेश्वरी साहू को योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने जरूरत के समय सहायता मिलने पर ग्राम पंचायत बोरई और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *