PTV BHARAT 4 NOVEMBER 2026 – मुंगेली : राज्योत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी सम्मानित
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों देवकी यादव, नीतू साहू और बैडमिंटन खिलाड़ी हर्ष शर्मा को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति कौशल और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न विकासखंडों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता के विजेता
भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर पथरिया विकासखंड की संजना साहू एवं देविका प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुंगेली की तारिणी साहू द्वितीय और माही कुलमित्र तृतीय स्थान पर रहीं।
पूर्व माध्यमिक स्तर पर पथरिया के अभिजीत राजपूत ने प्रथम, मुंगेली के दिव्यांश ठाकुर ने द्वितीय और लोरमी की राधिका शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर मुंगेली की सुधा साहू एवं लोरमी की सांझी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पथरिया की सरस्वती साहू द्वितीय और लोरमी की दीपा साकत तृतीय स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता
चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर लोरमी के सुदर्शन केवर्त ने प्रथम, मुंगेली की लवली मानिकपुरी ने द्वितीय और पथरिया की भावना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पूर्व माध्यमिक स्तर पर मुंगेली की रीना साहू प्रथम, पथरिया की उर्वी गुप्ता द्वितीय तथा लोरमी की चिंकी जायसवाल एवं मुंगेली की कविता साहू तृतीय स्थान पर रहीं।
हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर मुंगेली के समीर मिरी ने प्रथम, पथरिया के आदित्य भारद्वाज ने द्वितीय तथा मुंगेली की टिकेश्वरी नागवंशी एवं संजना कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2026 के लिए शिक्षकों का चयन
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2026 के अंतर्गत शिक्षा दूत पुरस्कार के लिए जिले के 9 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें मुंगेली विकासखंड से हेमलता शर्मा, परवीन बेबी दिवाकर एवं गीता किरण सोनी, लोरमी से गीता राम साहू, लेख राम नेताम एवं नोहर सिंह कोहली तथा पथरिया से गुना राम निर्मलकर, महेन्द्र कुमार देवांगन एवं संतोष कुमार शामिल हैं।
वहीं, ज्ञानदीप पुरस्कार 2026 के लिए 3 शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें मुंगेली से विमला कश्यप, पथरिया से विजयलक्ष्मी सोनवानी तथा लोरमी से भूपेन्द्र सिंह राजपूत शामिल हैं।
राज्योत्सव में सम्मानित खिलाड़ियों, प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और चयनित शिक्षकों ने जिले का गौरव बढ़ाया।

