PTV BHARAT 7 NOVEMBER 2026- सक्ती : डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा
पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक आधारित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से पेंशनधारी अपने मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर से घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
बैंक शाखाओं और पेंशनर संघों के साथ समन्वय के निर्देश
डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अभियान के क्रियान्वयन के लिए सब-नोडल अधिकारी (Sub-Nodal Officer) नामांकित किया गया है।
अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी बैंक शाखाओं और अधिकृत पेंशनर संघों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अधिक से अधिक पेंशनधारी इस सुविधा का लाभ उठाएं और डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। अभियान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी पेंशनधारियों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

