बंगाल की जनता को पीएम मोदी का प्रणाम

PTV BHARAT 09 MAY 2026 एजेंसी -नई दिल्ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और हजारों भाजपा समर्थक मौजूद रहे। बंगाल में भाजपा सरकार बनने को पार्टी के लिए ऐतिहासिक सफलता माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़ते हुए बंगाल की जनता को नमन किया। उस समय सुवेंदु अधिकारी और नई कैबिनेट के सदस्य भी मंच पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री के इस भावुक अंदाज पर मैदान में मौजूद समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में एक्स पर इस पल का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वह पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत और जनसेवा का सबसे बड़ा आधार है। भाजपा ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए कहा कि यह दृश्य बंगाल की जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को समर्पित है।समारोह के दौरान एक और भावुक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी ने 98 वर्षीय भाजपा नेता माखनलाल सरकार से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मंच पर उन्हें गले लगाया, उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *