पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

PTV BHARAT 09 MAY 2026 एजेंसी – नई दिल्ली। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सुवेंदु अधिकारी के बाद पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इन मंत्रियों के मंत्रालय अभी तय नहीं किए गए हैं।दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल,अशोक कीर्तनिया,खुदीराम टुडू,निसिथ प्रमाणिकपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ये कार्यक्रम हुआ। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने सबसे पहले सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *