रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड की त्रुटि हुई दूर

PTV BHARAT 3 AUGUST 2026 रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड की त्रुटि हुई दूर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है। इस पहल के तहत जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम भवतरा निवासी देवेंद्र दिनकर की राशन कार्ड संबंधी शिकायत का समयबद्ध निराकरण किया गया।

राशन कार्ड में दर्ज त्रुटि के कारण देवेंद्र दिनकर और उनके परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले की जांच कर नियमानुसार राशन कार्ड में दर्ज त्रुटि का सुधार किया।

त्रुटि दूर होने के बाद उनका राशन कार्ड दोबारा सक्रिय हो गया और उन्हें नियमित रूप से राशन मिलने लगा। अब उनके परिवार को बिना किसी परेशानी के सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ मिलने के साथ-साथ पात्रतानुसार अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा।

देवेंद्र दिनकर ने समस्या के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *