जगदलपुर : जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने हासिल किए शीर्ष स्थान

PTV BHARAT 7 NOVEMBER 2026- जगदलपुर : जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं ने हासिल किए शीर्ष स्थान

जनजातीय गौरव सप्ताह के अवसर पर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रयास आवासीय विद्यालय, जगदलपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूली और महाविद्यालयीन स्तर के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्कूली वर्ग में उत्पला ने किया टॉप

दो श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता के स्कूली वर्ग (कक्षा 9वीं से 12वीं) में प्रयास आवासीय विद्यालय, जगदलपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा उत्पला ने 94 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की निहारिका 68 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, दरभा विकासखंड स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय, छिंदवाड़ा के छात्र संदीप नाग ने 66 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

सीनियर वर्ग में रिंकी नेताम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

महाविद्यालयीन एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के सीनियर वर्ग में धरमपुरा स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ग में एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रिंकी नेताम ने 297 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। बी.ए. छठे सेमेस्टर की तुलसी देवी नेताम ने 284 अंक और पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर की फुलेश्वरी बघेल ने 224 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाया।

इस प्रतियोगिता ने अंचल के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करने के साथ जनजातीय संस्कृति, इतिहास और सामान्य ज्ञान के प्रति उनकी जागरूकता को भी बढ़ावा दिया।

प्रतियोगिता के समापन पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जी.आर. सोरी ने सभी मेधावी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *